फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Progress of farmers is possible only through modern farming

सरकारी योजना का लाभ लेकर किसान करे प्रगति

Tue, 20 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Progress of farmers is possible only through modern farming
घोसिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के सभागार में सोमवार को 12वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें बीते वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जबकि आगामी साल में होने वाले कार्यों की रूपरेखा तय हुई।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. ए के सिंह ने किसानों से कहा कि वह सरकार की अनुुदानित योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करें। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान बेहरा के निदेशक डॉ. टीके बेहरा और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती से ही किसानों की प्रगति संभव है। इसके लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण उनको मिल रहे हैं। परंपरागत खेती से हटकर किसान खेतीबारी में नई तकनीकी को अपनाएं। डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने कृषि विज्ञान केंद्र की जुलाई 2021 से अगस्त 2022 तक की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के साथ ही जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य मत्स्य अधिकारी ओमकार नाथ भारती ने फिशरीज के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयसिंह ने महिला किसानों को केंद्र की सभी लाभार्थियों में अधिक संख्या में शामिल करने को कहा। मिर्जापुर केवीके के अध्यक्ष डॉ. श्रीराम सिंह ने प्राकृतिक खेती पर मॉडल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अतिथियों का धन्यवाद डॉ. एके चतुर्वेदी और संचालन मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. रेखा सिंह, आरपी चौधरी, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. गोविंद चौधरी, डॉ पीसी सिंह, अमित सिंह के साथ किसान सुभाष दुबे, रामसकल पाल, अनीता देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed