फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Problems increased due to vehicles parking in front of shops

Bhadohi News: दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से बढ़ी परेशानी

Wed, 16 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to vehicles parking in front of shops
जंगीगंज। बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे राहगीरों की परेशनी बढ़ गई है। इसके कारण आए दिन जाम की समस्या जंगीगंज बाजार में बनती रहती है। बाजारों में दुकानों के सामने वाहन खड़े होने के कारण अक्सर यह समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अभियान चलाया जाता है।अभियान के दो दिनों तक लोगों पर इसका असर लोगों पर रहता है। फिर लोग इधर उधर वाहन पार्क होने लगते हैं। सीतामढ़ी मोड़, सब्जी मंडी, दक्षिण तरफ ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले वाहनों की भीड़ देखने को मिलती है। इससे बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोग बाजार को परेशानी होती है। दुकानदार के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ग्राहक वाहनों को कहीं भी पार्क करके खरीदारी करने चले जाते हैं। शादी विवाह का सीजन है। बाजार में भीड़ बढ़ी है। बाजारवासी मनोज कुमार, योगेश पांडेय, धीरज उपाध्याय, धीरेंद्र पांडेय, लवकुश तिवारी आदि ने व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर वाहनों को हटवाया जाएगा। बाजार में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed