{"_id":"687be9c22f5a504c6401145a","slug":"problems-due-to-vehicles-parked-haphazardly-near-toll-plaza-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-129135-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालानगर। पवित्र सावन मास में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन कावंडियों के लिए आरक्षित है। इससे दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। इस बीच लालानगर टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों की ओर से अपने वाहन को बेतरतीब ढंग खड़े करने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
कई बार तो जाम की समस्या भी खड़ी हो जा रही है। यातायात विभाग के आलाधिकारियों की नजर प्लाजा तक नहीं पहुंच रही है। हाईवे से रोजाना 12 से अधिक वाहन गुजरते हैं।
इस समय उत्तरी लेन वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। दक्षिणी लेन पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। टोल प्लाजा पर एक-एक वाहनों से टोल लेने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाता है। प्लाजा के आस-पास चार पहिया से लेकर ट्रक, ट्रेलर मनमानी ढंग से पार्क किए जाते हैं। रात में तो घंटों भर ट्रक खड़ा रहते हैं।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार, पैदल गुजरने वाले राहगीरों की परेशानी होती है। सर्विसलेन पर दुकानें मनमानी ढंग से लगाई जाती है। सर्विसलेन से वाहन लेकर निकलना चुनौतियों से भरा है। एक दर्जन से अधिक दुकानें लगाई गई हैं।