फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prices of fruits and electronic goods increased during Navratri

Bhadohi News: नवरात्र में फल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़े

Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prices of fruits and electronic goods increased during Navratri
नवरात्र में फल के दामों में 10 से 15 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं विभिन्न पंडालों में लगने वाले झालर, झूमर, लाइट के दामो में तेजी आई है। पिछले साल की अपेक्षा इलेक्ट्राॅनिक सामानों में 15- 20 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि इसके बाद भी लोग जमकर इलेक्ट्रानिक झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर झालर, झुमर के खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्र व दशहरा को लेकर ज्ञानपुर, भदोही, दुर्गागंज, मोढ, चौरी, सुरियावां, गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, औराई आदि सहित विभिन्न बाजार गुलजार है। दुकानों पर लगी रंग-बिरंगी लाइटे देखकर लोग आकर्षित हो रहे हैं। बाजार में तीस रुपये से लेकर 4000 हजार रुपये तक की लाइटें उपलब्ध हैं। इससे महंगी लाइर्ट आर्डर देने पर ही दुकानदार लाते हैं। मंहगी लाइटें खरीदने के लिए इक्का दुक्का ही ग्राहक गोपीगंज, भदोही के बाजार में आ रहे हैं। नवरात्र का सीजन होने के कारण फलों के दामों में 10-15 रुपये की तेजी आई है। केला 60-70 रुपये दर्जन, सेब 140-160, अनार 120-140, खरबूजा 100 किलो बिक रहे हैं। इसी तरह पपीता 40 रुपये किलो बिक रहा है। ज्ञानपुर के फल दुकानदार सोनू ने बताया कि नवरात्र का सीजन होने के कारण फल 10-15 रुपये महंगा हुआ है। वहीं ग्राहक राकेश, संदीप, आकाश, अंकित ने बताया कि महंगाई का असर तो है ही, लेकिन त्योहार भी जरूरी होते हैं। इसलिए खरीदारी में कोई कोर नहीं छोड़ना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed