फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pre monsoon: Heavy rain for half an hour, relief from heat

प्री मॉनसून: आंधे घंटे तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pre monsoon: Heavy rain for half an hour, relief from heat
ज्ञानपुर। 17 दिन पहले झमाझम बारिश के साथ प्री मॉनसून की दस्तक हुई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम की तल्खी के बीच बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम को अचानक से मौसम बदला। आंधे घंटे तक बारिश हुई। पांच मिली मीटर तक बारिश दर्ज किया गया। इससे गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से पहले किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम की तल्खी के बीच बादलों की आवाजाही लगी रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम चार बजे के करीब मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। अभोली, दुर्गागंज, सुरियावां, कस्तुरीपुर, मोढ, देईपुर, गोपीपुर, नेवादा कला, ज्ञानपुर में आंधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा जिले के 70 फीसदी क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि यह प्री मॉनसून बारिश है। अरब सागर में नमी होने के कारण समय से पहले प्री मॉनसून का दस्तक हुआ है। 30 किमी के रफ्तार से हवा चली, पांच एमएम बारिश हुई। एक जून तक मौसम की यथा स्थिति बनी रहेगी। तेज हवा संग बारिश का संयोग बन सकता है।
विज्ञापन


बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे
ज्ञानपुर। बीते साल 15 जून के बाद मानसून ने दस्तक दी थी। इस बार 29 मई को ही मानसून दस्तक दे दी है। जिले में 21 जून तक मॉनसून की इंट्री होती है। समय से पहले मानसून आने पर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बीते एक सप्ताह से बादल उमड़-घुमड़ कर निकल जा रहे हैं। उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल हो गया था। बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed