फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prayagraj-based organization will operate the MRF Center.

Bhadohi News: प्रयागराज की संस्था करेगी एमआरएफ सेंटर का संचालन

Fri, 31 Oct 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj-based organization will operate the MRF Center.
नगर के मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का संचालन अब प्रयागराज की एक कार्यदायी संस्था करेगी।
विज्ञापन

घराव स्थित एमआरएफ सेंटर के संचालन में लापरवाही को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संस्था हर महीने नगर पंचायत ज्ञानपुर को एक लाख रुपये देगी।
ज्ञानपुर नगर पंचायत का एमआरएफ सेंटर बड़वापुर में बनाया गया है। नगर से रोजाना करीब आठ से 10 टन कूड़ा निकलता है। जिसे सेंटर पर डंप किया जाता है।
सेंटर से निकलने वाला लोहा, प्लास्टिक सहित कूड़ा करकट को रिसाइकिल करके बाजार में क्रय किया जाएगा। इससे होने वाली आमदनी को नगर के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। कनेक्शन में तकनीकि खामियों के कारण सेंटर 20 दिनों से बंद है। इसकी मशीनें नहीं चल रही है। सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर से कूड़ा करकट लेकर जाते हैं, डंप करके चले आते हैं। नगर पंचायत ने अपनी आय बढ़ाने और एमआरएफ के नियमित संचालन को लेकर कार्यदायी संस्था के साथ बैठक की। जएमआरएफ सेंटर को निजी कार्यदायी संस्था को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed