फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Praveen's model tops in senior and Zubair's model in junior.

Bhadohi News: सीनियर में प्रवीण और जूनियर में जुबैर का मॉडल अव्वल

Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Praveen's model tops in senior and Zubair's model in junior.
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करते माॅडलों को प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने माॅडलों की सराहना कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की तरफ से सीनियर वर्ग में विभूति नारायण इंटर कालेज के प्रवीण कुमार के माडल को प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज सागररायपुर के रोहित यादव को द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कालेज जगन्नाथपुर की करिश्मा विश्वकर्मा के माॅडल को तृतीय स्थान दिया। जूनियर वर्ग में एमए समद इंटर कालेज भदोही के जुबैर हसन को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल बभनौटी के रतन प्रजापति को दूसरा और विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर के अनीस कुमार मौर्य को तीसरा स्थान दिया। इसके पूर्व जीआईसी के प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को चाहिए की तकनीकी शिक्षा से जुड़ें। मेहनत के साथ पढ़ाई कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में केएनपीजी के प्राध्यापक डाॅ. रत्नेश सोनी, डाॅ. रश्मि सिंह. डायट प्रवक्ता डाॅ. राजेश पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed