फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pragati and Sadhana got first place

एथलेटिक्स में प्रगति और साधना को मिला प्रथम स्थान

Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pragati and Sadhana got first place
सुरियावां। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से मंगलवार को खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कैड़ा गांव स्थित मैदान पर हुआ। इस मौके पर विविध खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स बालक वर्ग में प्रगति और बालिका वर्ग में साधना सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार उर्फ बालाजी ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रयास में कोई कमी न छोड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र कुमार और आभार ज्ञापन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने व्यक्त किया। इस मौके पर हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में कस्तूरीपुर विजेता और छनौरा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में सुरियावां विजेता और मेढ़ी की टीम उपविजेता बनी। आठ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रगति प्रथम, रितेश द्वितीय, चंचल पाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में साधना सिंह प्रथम, लक्ष्मी सरोज द्वितीय, रहनुमा तृतीय स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज यादव प्रथम, रवि बिंद द्वितीय, किशन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ बालिका में साधना सिंह प्रथम, रहनुमा द्वितीय, लक्ष्मी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अंकित पांडेय प्रथम, दीपक यादव द्वितीय, सचिन यादव तृतीय स्थान पाए। लंबी कूद बालिका वर्ग में पूनम यादव प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, पूजा यादव तृतीय स्थान स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में राहुल बिंद प्रथम, श्रीराम द्वितीय, अंकित पांडेय तृतीय स्थान पाए। गोला फेंक बालिका वर्ग में पूनम यादव प्रथम, साधना द्वितीय, पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज यादव प्रथम स्थान, चार सौ मीटर दौड़ में रितेश यादव को प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रांतीय रक्षक दल मंगरु सरोज सहि त बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed