{"_id":"67929cc4944feda3c00084d5","slug":"practical-examination-will-be-held-at-110-centers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121577-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 110 केंद्रों पर होगी प्रायोगिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 110 केंद्रों पर होगी प्रायोगिक परीक्षा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक फरवरी से शुरू हो रही प्रायोगिक परीक्षा 110 केंद्रों पर होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को केंद्र को फाइनल कर दिया। सभी 110 इंटरमीडिएट कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इसमें 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। केंद्रों की निगरानी के लिए 22 मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा कराएगी। दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक परीक्षा के लिए परिषद ने 110 केंद्र बनाए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों को सुचितापूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षा कॉलेज प्रबंधतंत्र अलग-अलग तिथियों पर कराएगा। इसमें इंटरमीडिएट के करीब 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। भौतिक, रसायन, जीवन विज्ञान, भूगाल आदि विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए नामित आब्जर्वर सीधे केंद्रों पर आएंगे।
विज्ञापन
110 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। एक-एक मजिस्ट्रेट पर पांच केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि प्रायोगिक परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।