फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power loss of 52 consumers due to 8 defaulters

8 बकाएदारों के चलते 52 उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Sat, 26 Sep 2020 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Power loss of 52 consumers due to 8 defaulters
विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते मझगवां के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
वहिदानगर। वहिदानगर के मझगवां में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जिसका बिल बकाया हो उसका कनेक्शन काटा जाए। यदि कुछ लोगों के दोष के बदले सबकी समस्या क्यों बढ़ाई जा रही है। इसके बाद विभागीय अवर अभियंता ने लाइनमैन से निबिया मझगवां के प्राइमरी पाठशाला के पास से एलटी लाइन का तार कटवा दिया। इससे 52 कनेक्शन धारक अंधेरे में हो गए है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस बस्ती में पाल बस्ती, यादव बस्ती, विश्वकर्मा बस्ती, गौड़ बस्ती में मिलाकर कुल 52 कनेक्शन धारक हैं जिसमें आठ बकाएदार हैं। इन बकायेदारों की वजह से 44 कनेक्शन धारक परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक उपभोक्ता का एक बिल आना चाहिए लेकिन विभागीय लापरवाही से एक उपभोक्ता के नाम से 3-3 बिल भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर राम नगीना गौड़, आनंदपाल, बृजेश पाल, बबलू पाल, राम राजपाल, महेंद्र पाल, विनोद कुमार गौड़, संतोष पाल, अशोक पाल, सुभाष भाई, संजय पाल, अंकित पाल, गोली पाल, आकाश पाल, राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, सुरेश गौड़, मनोज गौड़, अशोक पाल, लाल जी पाल, हरिशंकर पाल, राजभर पाल, सुनील पाल, जगदीश पाल, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed