फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Poor daughters will get residential education till Inter

गरीब बेटियों को इंटर तक मिलेगी आवासीय शिक्षा

Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poor daughters will get residential education till Inter
गड़ेरियापुर में इंटरमीडिएट की कक्षा संचालन के लिए कस्तूरबा गांधी स्कूल का बन रहा भवन। संवाद - फोटो : BHADOHI
जिले में गरीब बेटियों को इंटर तक की आवासीय सुविधा जल्द मिलेगी। इसके लिए चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय 11.15 करोड़ से अपग्रेड किए जा रहे हैं। सबकुछ ठीक रहा तो 2022 के अंत तक यहां इंटर तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कार्यदायी संस्था को 50 फीसदी बजट मिलने से भवनों का निर्माण भी आधा पूूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

सरकार बेटियों को शिक्षित करने के लिए चार विद्यालयों को अपग्रेड कर रही है। जिले में छह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। छात्राएं यहीं विद्यालयों में रहती हैं। अब इन विद्यालयों को उच्चीकृत किए जा रहे हैं। छात्राओं को कक्षा छह से लेकर 12 तक स्कूलों में शिक्षा मिलेगी। छात्राओं की शिक्षा को परवान चढ़ाने के लिए शासन ने ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही में नौ करोड़ 45 लाख जबकि डीघ में एक करोड़ 77 लाख का बजट स्वीकृत किया है। जिसमें आधा बजट जारी भी कर दिया गया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा धीरज कुमार ने बताया कि डीघ, भदोही, सुरियावां और ज्ञानपुर में निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च-अप्रैल 2022 तक भवनों को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नए सत्र से कक्षाओं के संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। इंटर कॉलेज और हॉस्टल बनने पर छात्राएं वहीं रहेंगी और वहीं पढ़ेंगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। 2022 तक स्कूल संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed