फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polls open fraudulent enrollment in schools

स्कूलों में खुला फर्जी नामांकन की पोल

Thu, 10 Nov 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 10 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी छात्र नामांकन की पोल बुधवार को खुल गई। करीब 138 अफसरों की टीम ने सभी छह ब्लॉकों के करीब 500 से अधिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 50 परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन गड़बड़ी पाई गई। क्रास चेकिंग के लिए नोडल अधिकारियों के संग सोनभद्र और मिर्जापुर के बीएसए ने भी विद्यालयों की जांच कर उपस्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जा रही हैं। योजनाओं का पैसा हेडमास्टर और ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में भेजा जाता है। छात्रसंख्या में गड़बड़ी कर काफी हद तक स्कूलों में धांधली की जाती है। उपस्थिति को सही तय करने के लिए शासन ने पहल शुरू की। मंडल के तीनों जिलों में जांच के लिए मंडलायुक्त ने 511 अफसरों को नामित किया था, जिसमें 138 अधिकारियों को भदोही भेजा गया था।शासन के निर्देश  प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में जांच के लिए अफसरों की टीम पहुंची। मिर्जापर के बीएसए एसके राजभर ने सुरियावां ब्लॉक तो सोनभद्र के बीएसए एएन सिंह ज्ञानपुर विकास खंड के विद्यालयों की जांच की। इसी तरह 80 नोडल अधिकारियों और लेखपालों ने भी विद्यालयों की जांच की। अधिकारियों के निरीक्षण से स्कूलों में खलबली मची रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक आ जाएगी। उसी के आधार पर  छात्र उपस्थिति तय होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed