फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police took statement of the rape victim

दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने लिया बयान

Wed, 21 Oct 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Police took statement of the rape victim
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का बुधवार को गोपीगंज थाने में पुलिस ने 161 का बयान दर्ज किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो बयान में एक भोजपुरी गायक का नाम भी सामने आया है। इससे माना जा रहा है कि गायक की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

वाराणसी की एक युवती ने दो दिन पूर्व गोपीगंज थाने में बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्र और भतीजे के बेटे विकास मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 2014 से उसके साथ विधायक ने दुष्कर्म किया, जिसके तहत पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बयान में कहा कि एक भोजपुरी गायक ने ही उसको विधायक से मिलवाया था। यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना है कि पीड़िता 164 के बयान में क्या कहती है।
विज्ञापन

पहले भी दर्ज कराए हैं केस
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने कथित तौर पर अन्य कई लोगों के खिलाफ भी छेड़खानी और प्रताड़ना के केस दर्ज कराए हैं। पुलिस को दिए गए कई प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिनमें बताया जा रहा है कि वह अपने जीजा समेत कई लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में शिकायत कर चुकी है। वाराणसी के अलग-अलग थानों में संबंधित लोगों पर मुकदमा भी दर्ज बताया जा रहा है। विधायक प्रकरण सामने आने के बाद सियासी हलचल मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed