फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police showed strictness, lockdown also broken

पुलिस ने दिखाई सख्ती, लॉकडाउन भी टूटा

Mon, 20 Apr 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Police showed strictness, lockdown also broken
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर पुलिस के सामने हाथ जोड़ता बाइक सवार। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन में सशर्त सरकारी विभागों में कामकाज शुरू होने के साथ ही सोमवार को सड़कों पर आवाजाही थोड़ी बढ़ी दिखी। मगर पुलिस ने सख्ती भी अख्तियार की और अनावश्यक रूप से सड़कों पर टहलने वालों वापस भेज दिया। पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

लगभग 26 दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार से छूट मिलने को लेकर लोगों में आशंकाओं का बोलबाला रहा। क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद, इसको लेकर लोग असमंजस में रहे। सरकारी दफ्तरों में एक तिहाई कर्मचारियों के साथ कामकाज शुरू तो जरूर हुआ, लेकिन फरियादी किसी-किसी विभाग में ही पहुंचे। लिहाजा ज्यादातर दफ्तरों में पुराने कामकाज ही निपटाए गए। बाजार में रोज की तरह सुबह सात से 10 बजे तक की छूट के बाद दुकानों के शटर फिर गिर गए। सड़कों पर अनावश्यक घूमने-फिरने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। कई चौराहों-तिराहों पर पुलिस डंडे फटकारती दिखी। तो तमाम बाइक सवार और यात्री पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आ रहे थे। रोजी-रोटी पर बने संकट के कारण दुकानदार दुकानें खोलना चाहते हैं। उनका कहना है कि कुछ शर्तों के साथ दुकानें खोलने का आदेश दिया जाना चाहिए। मगर, पुलिस-प्रशासन की ओर से इस पर कोई ढिलाई की मंशा नहीं दिखी। इसलिए ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जिला मुख्यालय के नगर ज्ञानपुर के अलावा गोपीगंज, भदोही, औराई, सुरियावां आदि इलाकों में जहां-तहां लॉकडाउन का उल्लंघन भी होता दिखा, जहां लोग भीड़ लगाकर बाजारों में लेनदेन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed