फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police are empty handed in the theft case of 15 lakh rupees

Bhadohi News: 15 लाख की चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 06 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police are empty handed in the theft case of 15 lakh rupees
अभोली/दुर्गागंज। सुरियावां के मनापुर गांव में 29 जून की रात 15 लाख की चोरी मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। एक सप्ताह बाद भी पुलिस हवा में ही तीर मार रही है। चोरी का खुलासा नहीं होने से पीड़ित ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मनापुर गांव निवासी शिवमणि शुक्ला के यहां 29 जून की रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 15 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घर से 50 मीटर दूर वीरान स्थल पर टूटी पेटी बरामद की गई। पुलिस ने 30 जून को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित शिवमणि ने बताया कि घर की सभी महिलाओं के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने मौका का मुआयना किया, लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं गए। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में लगी है। कुछ लोगों के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed