{"_id":"6931e48e67ef4f9d1307021a","slug":"police-are-conducting-raids-by-putting-the-numbers-of-those-involved-in-the-business-of-codeine-containing-cough-syrup-on-surveillance-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-135548-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कोडिनयुक्त कफ सिरप का कारोबार करने वाले के नंबर सर्विलांस पर लगाकर दबिश दे रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कोडिनयुक्त कफ सिरप का कारोबार करने वाले के नंबर सर्विलांस पर लगाकर दबिश दे रही है पुलिस
विज्ञापन
जिले में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ का कारोबार करने वाले कारोबारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एसआईटी ने आरोपियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उनकी तलाश तेज कर दी है। इसमें वाराणसी पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। अति संवेदनशील मामला होने से पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर कदम को आगे बढ़ा रही है।
कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी से जुड़े मामले पर सूबे के मुख्यमंत्री की नजर है। शैली ट्रेडर्स रांची के प्रोपराइटर भोला प्रसाद और उसका बेटा शुभम जायसवाल सरगना हैं, जबकि अमित सिंह टाटा समेत कई लोगों का नाम सामने आ चुका है। पिछले दिनों सरगना शुभम के पिता भोला की गिरफ्तारी के बाद सोनभद्र पुलिस ने उससे पूछताछ शुरु कर दी है। इससे तस्करी से जुड़े अन्य कारोबारियों की कुंडली भी खुलनी तय है। भदोही संग पूर्वांचल के कई जिलों में कफ सिरप की खरीद फरोख्त की गई है। 18 नवंबर 2025 को लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने चौरी, महराजगंज, भदोही के अलग-अलग स्थानों से छह फर्माें के पास से करीब 10 करोड़ के कफ सिरफ के लेनदेन का ब्योरा मिला, हालांकि जांच में कहीं भी कफ सिरफ बरामद नहीं हो सकी। लेनदेन के आधार और अभिलेख न देने पर पांच संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला अति संवेदनशील होने पर जिले की पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें भी बढ़नी तय हैं। सभी फर्माें के खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ठिकानों पर दबिश भी दी जाने लगी है। बुधवार को नई बाजार में सिरफ बेचने के एक आरोपी के यहां पुलिस धमकी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपियों के नंबर सर्विलांस पर लगे हैं। उनको ट्रेस किया जा रहा है। इसमें वाराणसी पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसआईटी अपना काम कर रही है। कफ सिरफ से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी हर हाल में की जाएगी।