फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Points for not issuing Bifre Shicshamitr

अंकपत्र जारी न करने पर बिफरे शिक्षामित्र

Wed, 13 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 13 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Points for not issuing Bifre Shicshamitr
एजिटेशन करते शिक्षामित्र
 तृतीय बैच के शिक्षामित्रों का अंक पत्र जारी न करने पर नाराज शिक्षामित्र मंगलवार को मुखर हो गए। डायट कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि डायट की लापरवाही से तीसरे चरण के शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अंकपत्र न मिला तो वह अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने मंगलवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर सुबह 11 बजे पहुंचे। डायट कार्यालय के सामने एकत्रित होने के बाद विभाग और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ला ने कहा कि जिले में तृतीय बैच के 79 शिक्षामित्रों का दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का दो वर्षीय प्रशिक्षण होने के बाद करीब छह माह बाद भी अंकपत्र नहीं दिया गया। इससे वह शिक्षक पद पर समायोजित नहीं हो सके हैं। शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डायट प्राचार्य को सौंपा। विरोध जताने वालों में कमलेश दूबे, प्रमोद राय, सौरभ श्रीवास्तव, शिल्पी सिन्हां, कौशलेश मिश्रा, राम श्रृंगार बिंद, विवेक कुमार, सुनीता देवी, उर्मिला, रीतू आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed