फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players showed their strength in running and kabaddi

Bhadohi News: दौड़ और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 23 Oct 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in running and kabaddi
भदोही/सुरियावां। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमिलौरी और सुरियावां के हरिहरपुर में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अमिलौरी में मुख्य अतिथि ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिवाकांत यादव, नरेंद्र सरोज और विशिष्ट अतिथि प्रधान कलंदर, पूर्व प्रधान सुरेश पुरी ने शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर बालक में 50-100 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, 200 मीटर में मोहम्मद सैफ, बालिका 50 मीटर में आयुषी पाल, 100 मीटर में कोमल अव्वल आईं। पूर्व माध्यमिक स्तर के 100 मीटर में संतोष विश्वकर्मा, 200 में आकाश पाल, 400 मीटर में कुणाल, 600 मीटर में रजनीश अव्वल रहे। बालक कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर प्रथम रहा। निर्णायक की भूमिका में राजकमल, शिवपूजन शर्मा, संतोष रहे। हेडमास्टर अब्दुल मन्नान ने बताया कि कुल 180 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुरियावां संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद का आयोजन हुआ। प्राथमिक बालिका कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, बालक में कंपोजिट विद्यालय चकबनवारी, उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मर्दनशाहपुर की टीम विजेता बनी। खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के बंशराज मौर्य ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, सुनील कुमार तिवारी, अभय प्रताप सिंह, राहुल पाठक, वेद प्रकाश, लाल बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed