फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Plantation will start from seven, DM saw nursery

सात से शुरू होगा पौधरोपण, डीएम ने देखी नर्सरी

Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Plantation will start from seven, DM saw nursery
ज्ञानपुर। बारिश शुरू होते ही पौधरोपण की तैयारी तेज हो गई है। सात जुलाई से पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो जाएगी। शनिवार को संपूूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम आर्यका अखौरी जोरईं स्थित वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों को समय से पौधे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इससे सभी तरह के प्रदूषण समाप्त होते हैं। बताया कि जिले में 13 लाख 72 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम्य विकास, परिवहन सहित सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएफओ नीरज आर्या ने कहा कि पौधरोपण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 13 लाख से अधिक गड्ढों की खोदाई कर दी गई है। सात जुलाई से पौधरोपण अभियान की शुरूआत होगी। बताया कि इसके लिए तीनों तहसीलों के 15 नर्सरियों में 18 लाख पौधे तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed