फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pit made on platform number two

Bhadohi News: प्लेटफार्म नंबर दो पर बना गड्ढा

Fri, 21 Jul 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pit made on platform number two
सुरियावां। उत्तर रेलवे के सुरियावां स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर बना गड्ढे से खतरे की आशंका बढ़ गई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के कुंजबिहारी मिश्रा, देवनाथ गौतम, हरिराम, अवधेश यादव, हरिनाथ गौतम ने बताया कि उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड का सुरियावां स्टेशन चार जिले भदोही, जौनपुर, प्रयागराज और वाराणसी अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के लिए अहम स्थान रखता है। लगभग तीन महीने से प्लेटफार्म नंबर दो पर जानलेवा गड्ढा यात्रियों की मुसीबत बढ़ा रहा है। आरोप लगाया कि स्टेशन पर तैनात कर्मी जानबूझ कर अनजान बने रहते हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे वाराणसी परिक्षेत्र लालजी चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के समय रेल अधिकारी शिकायती रजिस्टर को देखते हैं। शिकायतें दर्ज न होने पर ही ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

--------------

इनसेट-
दो माह से छाया अंधेरा, उचक्के साध रहे मौका
सुरियावां। स्थानीय रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म दो माह से रात में अंधेरा रहता है सावन कुमार, अनिल कुमार, सुशील, सूर्यमणि, संतोष ने बताया कि अनारक्षित समेत आरक्षित ट्रेनों का परिचालन और ठहराव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यात्री भी गतंव्य तक यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचने में प्राथमिकता दिखाते हैं। दो माह से तकनीकी खराबी के कारण दोनों प्लेटफार्म शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। जिससे दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed