फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Phoolan Devi's statue was not feeling angry

  फूलन देवी की प्रतिमा न लगने पर बिफरे

Fri, 29 Jul 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 29 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद और निर्बल इंडियन शोषित दल की ओर से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इसमें गोरखपुर में वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित न होने पर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नाराजगी जताई गई। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हजारी लाल केवट ने कहा कि संगठन की ओर से 25 जुलाई को शहादत दिवस पर वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा गोरखपुर जिला मुख्यालय पर स्थापित किया जा रहा था लेकिन भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के विरोध के चलते वह स्थापित नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

संगठन के लोग योगी के कृत्य से अपमानित महसूस कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में निषाद समाज भाजपा को सबक सिखाएगा। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश संयोजक गिरजाशंकर केवट ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने समाज की आयरन लेडी की प्रतिमा न स्थापित करने का संगठन विरोध करेगा। उनके खिलाफ राष्ट्रपति से शिकायत कर बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। धरने में मिठाई लाल केवट, लक्ष्मीकांत, नंदलाल, रमेश चंद्र, प्रहलाद दास केवट समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed