Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exams: 2,200 invigilators to be deployed

बोर्ड परीक्षा : 2200 कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी

Sat, 14 Nov 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Board Exams: 2,200 invigilators to be deployed
ज्ञानपुर। जिले में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी धीरे-धीरे तेज हो रही है। केंद्र निर्धारण, छात्र संख्या की स्थिति करीब-करीब साफ हो चुकी है। अब केंद्राध्यक्ष, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर कवायद शुरू की गई है। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए शिक्षकों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए 15 नवंबर तक अंतिम तिथि तय की गई है। दो हजार से 2200 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 81 केंद्रों की सूची जारी किया। 112 आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद कमेटी की तरफ से 90 केंद्र बनाने की सहमति दी गई है। जिसको परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन

दूसरी ओर परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने को लेकर कवायद भी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाध्यापकों का विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 15 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्र संख्या करीब 53 हजार है। मानक के हिसाब से दो हजार से 2200 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी इसी डाटा से की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दागी या विवादित शिक्षकों का डाटा अपलोड न किया जाए और केवल नियमित शिक्षकों का ही विवरण दिया जाए। समय से डाटा अपलोड होने से केंद्र निर्धारण और ड्यूटी आवंटन में आसानी होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि दो हजार से 2200 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। 15 जनवरी तक कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक और 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed