Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PET: Questions involving graphics threw off candidates' calculations

पीईटी : ग्राफिक्स वाले सवालों ने बिगाड़ा अभ्यर्थियों का गणित

Mon, 02 Nov 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
PET: Questions involving graphics threw off candidates' calculations
पेट की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
जिले के 13 केंद्रों पर दोनों पालियों में 11328 में से 8734 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को रीजनिंग के सवालों ने उलझा दिया तो गणित के तालिका और ग्राफ वाले सवालों ने समय की गणित बिगाड़ दिया। 2594 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
जिले में पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त तैयारी की गई थीं। रविवार को सभी केंद्रों पर गेट पर जांच कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की राय अलग-अलग थी। किसी को गणित का रेखा ग्राफ और तर्क शक्ति व सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन लगे तो किसी को अंग्रेजी के प्रश्नों को समझने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

किसी को पूरा प्रश्न पत्र आसान लगा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर एक-एक अभ्यर्थी की जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही गेट बंद कर कर दिए गए।
प्रथम पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 5664 में से 4358 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1306 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 5664 में से 4376 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed