फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People searching houses

मकान खोज रहे लोग

Mon, 28 Sep 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 28 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
People searching houses
भदोही के विधायक, जाहिद बेग ने कहा किसी भी शहर का विकास वहां के ढांचागत विकास पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने भदोही में प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन कर यहां छत ढूंढ रहे लोगों के लिए द्वार खोले हैं। निश्चित रूप से प्रापर्टी में निवेश यहां के उद्यमियों, कालीन निर्यातकों और व्यापारियों के लिए नया नहीं है लेकिन प्रापर्टी एक्सपो का आयोजन यहां के लिए जरूर नया है। मैं समझता हूं कि अमर उजाला की यह पहल आने वाले दिनों में यहां के लोगों के लिए अन्य शहरों में आशियाना बनाने और निवेश करने के लिए अच्छा साधन बनेगा। वे नगर के होटल अर्शलान में अमर उजाला के प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि भदोही के लेगों के लिए यह एकदम नया आयोजन है। जो रियल इस्टेट डेवलेपर इस एक्सपो में भाग ले रहे हैं उनके लिए यह कारगर प्लेटफार्म साबित तो होगा ही यहां के खरीददारों के लिए भी यह नया अनुभव देगा। इसके पूर्व विधायक ने फीता काट कर और दीप प्रज्जवलित कर एक्सपो का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह का संचालन मुशीर इकबाल ने किया। उधर दो दिन के एक्सपो में पहले दिन एक सौ से अधिक खरीदारों ने आकर्षक ढंग से सजे आठ स्टालों का भ्रमण किया। इस दौरान लखनऊ, वाराणसी, नई दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा व ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं की जानकारी ली। बायावीवर के मैनेजर, आलोक गौतम ने कहा कि हम लोगों को यहां आकर अच्छा लगा। हमारे स्टाल पर अच्छे और गंभीर खरीददार आए। 


 हम जिसकी उम्मीद लगाए थे वह उम्मीद पूरी हुई। ओमैक्स के अधिकारी, विभोर बैजल ने कहा कि मैं इस एक्सपो से पूरी तरह संतुष्ट हूं। हमारे यहां जितने लोग भी आए सबसे अच्छी बातचीत हुई।


ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुड़गांव, लखनऊ में ढांचागत व आवासीय परियोजनाओं के साथ आए अर्थ इंफ्रा के वाईस प्रेसिडेंट (सेल्स) नागेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे यहां कुछ अच्छे खरीददार आए। यहां ऐसे लोग भी मिले जिन्हें हम पहल से जानते थे इसलिए उनसे अच्छी बातचीत हुई।


 अग्रनी होम्स के अधिकारी रविकांत पांडेय ने कहा कि हमारे यहां 30 लोगों ने जानकारी प्राप्त की। हम उनसे काफी संतुष्ट रहे और हमने भी उन्हें संतुष्ट किया। कहा कि भदोही को अभी और काफी आगे जाना है।


 एक्सपो के दौरान अमर उजाला ने कुछ खरीददारों से भी बातचीत की। अनीस अंसारी ने कहा कि ऐसा आयोजन भदोही में पहली बार हुआ है।

 जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला ने जो पहल की है उससे शहर की तरक्की का रास्ता तय होगा। रोटहां के कालीन निर्यातक जावेद अंसारी ने कहा कि भदोही के लिए यह शुरुआत है जो आने वाले दिनों में वृहद रूप लेगी।


पहले दिन एक्सपो में भ्रमण करने वाले कुछ प्रमुख लोगों में अख्तर अली अंसारी, प्रसांत कुमार साहू, शाहिद एकराम, दिलीप गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, नदीम सिद्दीकी, हृदय नारायण मौर्य, अकबर अली अंसारी, इरशाद अंसारी, नसीम खां, नीरज गुप्ता, विनय गुप्ता, हाजी अब्दुल बारी, सैय्याज अंसारी, आरके बोथरा, हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, हाजी सौदागर अंसारी, अमित मौर्य, सुरेंद्र यादव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed