फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People scared due to being infected by real brothers

सगे भाइयों के संक्रमित होने से सहमे लोग

Sun, 28 Jun 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
People scared due to being infected by real brothers
नईबाजार। कोरोना हर दिन नए नए क्षेत्रों में पांव पसार रहा है। गत सप्ताह भदोही कस्बे के लोहराना गली में एक युवक संक्रमित मिला तो अब रविवार को नई बाजार के दो सगे भाइयों की जांच पॉजिटिव आने से नगर में खलबली मच गई। तीन माह तक भदोही और नईबाजार कस्बा संक्रमितों से बचा रहा लेकिन अब मामले आने लगे हैं। नगर पंचायत चेयरमैन विजय कुमार सोनकर ने कहा कि शहर बचा रहे इसके लिए हम सबको जागरूक रहना होगा। लोगों में यह संदेश दिया जा रहा है कि अनावश्यक घरों से न निकलें। निकले भी तो मास्क लगाकर। दो भाइयों के संक्रमित मिलने पर गौर किया जा रहा है कि मुंबई से लौटने के बाद दोनों भाई कहां कहां गए थे। उनके आसपास रहने वाले सहमे हुए हैं। यह भी कहा जा रहा है दोनों युवक वैवाहिक समारोह में भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed