फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People reached the hospital with vomiting diarrhea and skin problems

Bhadohi News: उल्टी दस्त और स्किन की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे लोग

Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
People reached the hospital with vomiting diarrhea and skin problems
ज्ञानपुर। होली के त्योहार पर लोगों ने जमकर मस्ती की। होली के उल्लास में जमकर स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का लुफ्त भी उठाया। चिप्स, पापड़, गोझिया और दहीबड़ा के साथ-साथ लोगों ने मिठाइयों का भी आनंद लिया। होली की खुमारी में जीभ का स्वाद अब पेट के लिए भारी पड़ गया है। चिकित्सालयों की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मरीजों की भारी भीड़ जुटी। जिला अस्पताल व एमबीएस में एक हजार से अधिक लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त व वायरल फीवर से परेशान थे। वहीं स्कीन संबंधी समस्याओं से जुड़े मरीज भी रहे।
विज्ञापन

होली का त्योहार बीत चुका है। त्योहार पर लोगों ने जमकर मस्ती की। एक तरफ अबीर-गुलाल और रंगों का खुमार चढ़ा तो दूसरी तरफ लोगों ने एक से बढ़कर एक पकवानों का भी लुफ्त उठाया। अब धीरे-धीरे त्योहार की खुमारी उतर रही है। जीभ का स्वाद लेने के चक्कर में कई लोग बदहजमी का शिकार हो गए। अस्पताल खुलते ही ऐसे मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 767 व महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में 356 मरीजों की ओपीडी रही। ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ पहुंचे थे। वहीं मौसम में हुए बदलाव के कारण कई लोगों में वायरल फीवर व खांसी की भी शिकायत देखने को मिली। होली में केमिकलयुक्त रंगों ने लोगों के स्कीन को कॉफी नुकसान पहुंचाया है। जिसके कारण कई मरीज स्कीन संबंधी समस्याओं से भी जुड़े रहे। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। ऐसे में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। वहीं गर्मी का भी प्रभाव बढ़ रहा है। इसलिए तला-भुना और बाहर का खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed