फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   pending works of gyanpur MLA Vijay Mishra fund got approval MLA had alleged for commission

भदोही: विधायक विजय मिश्र की निधि के लटके कार्यों को मिली स्वीकृति, एमएलए ने लगाया था कमीशन का आरोप

Sun, 14 Nov 2021 06:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Nov 2021 06:58 PM IST
सार

रिश्तेदार की भूमि और फर्म हड़पने के मामले में विधायक विजय मिश्र अगस्त 2020 से आगरा जेल में निरूद्ध हैं। जेल में होने से करीब छह माह पूर्व उन्होंने निधि से विधानसभा के 48 स्थानों पर सोलर वाटर पंप स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था। 

विज्ञापन
pending works of gyanpur MLA Vijay Mishra fund got approval  MLA had alleged for commission
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की निधि के लटके कार्यों को प्रशासन ने स्वीकृति दे दी। अब विधानसभा क्षेत्र में 63 स्थानों पर दो करोड़ से अधिक रुपये से सोलर वाटर पंप लगाए जाएंगे। पंप के रेट को लेकर डेढ़ साल से काम लटका था। इसको लेकर विधायक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ ही पिछले दिनों आगरा जेल में ही अनशन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


 रिश्तेदार की भूमि और फर्म हड़पने के मामले में विधायक विजय मिश्र अगस्त 2020 से आगरा जेल में निरुद्ध हैं। जेल जाने से करीब छह माह पूर्व उन्होंने अपनी निधि से विधानसभा के 48 स्थानों और जेल जाने के बाद 25 स्थानों पर सोलर वाटर पंप स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


एक सोलर पंप की कीमत सवा तीन लाख रुपये तय थी, जबकि प्रशासनिक स्तर से सोलर वाटर पंप स्थापना के लिए यह रकम कम बताई गई। पिछले दिनों विधायक ने इस मामले को लेकर जेल में ही अनशन की चेतावनी दी थी। जेल अधीक्षक को दिए पत्रक में अफसरों पर कमीशन के कारण निधि न खर्च करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीडी डीआरडीए मनोज कुमार राय ने कहा कि  विधायक निधि से 63 सोलर वाटर पंप की स्वीकृति दी गई है। इसकी पहली किस्त सवा करोड़ जारी कर दी गई है। 

इन स्थानों पर लगेगा सोलर वाटर पंप

 कलनुआ, उमरिया, इटहरा, परसनी, धनापुर उत्तरी, जगापुर पड़ान ब्राम्हण बस्ती, गोधना, बीरमपुर, कालिकानगर, वीरभद्रपट्टी, गजाधरपुर भुर्रा, महादेवा डीघ, छेछुआ, इनारगांव, खेवखर, देवाजीतपुर, बैरीबीसा, चौराकला, ख्योखर पासी बस्ती, सागररायपुर, मकनपुर नथईपुर, कालिकानगर पासी बस्ती, अकोढ़ा, सारीपुर, जीयनपुर, पूरेभागवत, रायपुर, कसिदहां सहित 63 स्थान शामिल है।

सोलर वाटर पंप के लिए सवा करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा ज्ञान सरोवर के सुंदरीकरण पर 25 लाख और एक स्कूल के भवन पर पांच लाख खर्च होगा। विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव ने कहा कि 63 सोलर वाटर पंप स्वीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed