फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pediatricians, heart and ENT doctors are treating skin patients at the mercy of God.

Bhadohi News: त्वचा के मरीज काे देख रहे बच्चों के डॉक्टर, हार्ट और ईएनटी रामभरोसे

Wed, 10 Dec 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pediatricians, heart and ENT doctors are treating skin patients at the mercy of God.
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीज देखते डा. प्रदीप यादव। संवाद - फोटो : वा​र्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में स्किन की समस्या के मरीजों को बच्चों के डॉक्टर, हार्ट और ईएनटी जैसी बीमारियों में फिजीशियन या सामान्य चिकित्सक ही देख रहे हैं। चिकित्सकों की कमी के बीच मरीजों को अस्पतालों में तैनात प्लेन एमबीबीएस चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ता है। जिले में एक भी कॉडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। स्किन व ईएनटी के एक-एक चिकित्सक हैं। सीएचसी पर त्वचा, ईएनटी सहित विभिन्न विशेषज्ञों की कमी है। जिले में रेगुलर और संविदा के कुल 135 डॉक्टरों की तैनाती 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई है। जिले की आबादी करीब 20 लाख है। 1994 में अस्तित्व में आए भदोही जिले में अब तक चिकित्सकीय व्यवस्था में कई सुधार हुए हैं लेकिन अब भी जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी है। जिले में कार्डियोलॉजिस्ट, स्किन, ईएनटी, टीबी जैसी बीमारियों के विशेषज्ञों की कमी है। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर भले ही 135 रेगुलर व संविदा चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन सीएचसी में स्किन जैसी बीमारियों के चिकित्सक नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में अक्सर स्किन की समस्या देखने को मिलती है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें सामान्य चिकित्सक ही देखते हैं। जिला अस्पताल, एमबीएस, 100 शय्या अस्पताल में कुल पांच फिजीशियन हैं। वहीं सुरियावां और डीघ में एक एक फिजीशियन हैं। भानीपुर, भदोही, औराई, गोपीगंज में एक भी फिजिशियन नहीं है। औराई सीएचसी पर शनिवार को आठ साल का आद्विक अभिभावकों के साथ दवा लेने पहुंचा। उसे त्वचा से जुड़ी समस्या थी। निजी अस्पतालों से दवा कर रहा था लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। यहां उसे कोई विशेषज्ञ नहीं मिले। अन्य डॉक्टर ने उसका उपचार किया। इसी तरह जिला अस्पताल में उमेश पटेल अपने भांजे को दिखाने आए, उसके कान में दिक्कत थी। यहां ईएनटी का कोई डॉक्टर नहीं मिला। फिजीशियन से दवा ली। छह सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। यहां प्लेन महिला डॉक्टर महिलाओं का उपचार करती हैं। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित और संविदा मिलाकर कुल 148 डॉक्टर हैं। इसमें जिला अस्पताल में 12 डॉक्टरों सहित पांच ईएमओ हैं। भदोही एमबीएस में 17 डॉक्टर सहित आठ ईएमओ हैं। भदोही सीएचसी में 13, गोपीगंज में 12, सुरियावां 10, औराई 13, ट्राॅमा सेंटर 6, डीघ 14, भानीपुर 7, 100 बेड सरपतहां 6 डॉक्टर सहित चार ईएमओ हैं। 20 पीएचसी पर एक-एक डॉक्टर हैं। इनमें 45 संविदा पर हैं। पांच एमओसीएच हैं। दो डॉक्टर त्यागपत्र दे चुके हैं। दो अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं। पांच पीजी करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed