फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PCS entrance exam will be held on December 22 at nine centers

Bhadohi News: 22 दिसंबर को नौ केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रवेश परीक्षा

Tue, 17 Dec 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
PCS entrance exam will be held on December 22 at nine centers
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने की मुहिम में प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अफसर जुट गए हैं। 22 दिसंबर को नौ केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 18 मजिस्ट्रेट संग एक-एक सह केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में कुल 4032 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। 12-12 अभ्यर्थियों पर एक-एक कक्ष निरीक्षक के हिसाब से कुल 336 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ज्ञानपुर, भदोही में चार-चार जबकि औराई तहसील में एक केंद्र बना है। परीक्षा को सकुशल तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर एक सेक्टर, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक-एह सह केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा में 4032 परीक्षार्थियों का आवंटन किया है। परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर में 2.30 से 4.30 बजे तक दो पालियों में होगी। इसके साथ प्रत्येक 24 परीक्षार्थी पर दो-दो की दर से करीब 336 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय शिक्षकों को ही लगाया जाएगा। पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक लगेंगे। कम पड़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत तैनात शिक्षकों को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तीन-चार दिन पूर्व सभी की ब्रीफिंग की जाएगी।
विज्ञापन

--------
कहां बनेंगे परीक्षा केंद्र
ज्ञानपुर। पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए ज्ञानपुर तहसील में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में दो केंद्र (ए व बी), विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर व जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह भदोही तहसील में श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर काॅलेज भदोही, एमए समद इंटर काॅलेज भदोही, ज्ञाॅनदेवी इंटर कालेज भदोही व भदोही गर्ल्स इंटर काॅलेज एवं औराई तहसील क्षेत्र में श्रीकाशिराज महाविद्यालय इंटर काॅलेज औराई को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed