फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passing Out Parade for New Recruits on the 26th; District to Receive 242 Constables

Bhadohi News: नए रंगरूटों की पासिंग आउट परेड 26 को, जिले को मिलेंगे 242 आरक्षी

Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Passing Out Parade for New Recruits on the 26th; District to Receive 242 Constables
ज्ञानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड से पहले रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिले को 26 अप्रैल को 242 नए आरक्षी मिल जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और परेड की गुणवत्ता का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में करीब नौ महीने का आधारभूत प्रशिक्षण पूरा कर चुके 242 रिक्रूट आरक्षियों ने इस दौरान मार्च पास्ट, कदमताल और सलामी का प्रदर्शन किया। इनमें 51 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी ने टोलीवार परेड का बारीकी से अवलोकन किया और आरक्षियों के समन्वय, अनुशासन तथा प्रशिक्षण स्तर की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परेड प्रशिक्षण के समापन के साथ-साथ एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में नई शुरुआत भी है। रिहर्सल के दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। एसपी ने परेड के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, सजावट, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि 51 महिला और 191 पुरुष आरक्षी जिले को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed