{"_id":"683d5da47b34d68bc3712f14a3f397ce","slug":"panchayat-elections-will-win-anyway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंचायत चुनाव, हर हाल में जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव, हर हाल में जीतेंगे
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल जीतने के लिए सेमीफाइनल को बड़े अंतर से जीतना होगा। कहा कि सूबे में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है। पंचायत चुनाव में भी इसकी बयार दिखेगी और पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
माथुर रविवार को यहां इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में आयोजित काशी क्षेत्र की पंचायत चुनाव कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में क्षेत्र के सभी 14 जिलों के पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यशाला में जिलों के पंचायत चुनाव प्रभारियों ने अपनी -अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता उस सैनिक की तरह है जो सीमा पर अपने देश की रक्षा करने के लिए जान की बाजी तक देने को तैयार रहता है।
विज्ञापन
अपने इन्हीं सैनिकों के बल पर ही हमने लोकसभा चुनाव में 272 सीटों का आंकड़ा पार किया था। अब प्रदेश के पंचायत चुनावों की बारी है तो हमारे कार्यकर्ता फिर साबित करेंगे कि प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल से देश की शान बढ़ी है।
पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। ये प्रभारी अच्छे, सशक्त और ईमानदार प्रत्याशियों की खोज कर उन्हें जिला पंचायत में पहुंचाने तक वार्डो में काम करेंगे। माथुर ने अपने संबोधन में मोदी के काम का खूब बखान किया और कहा कि भाजपा किसी परिवार, जाति, क्षेत्र अथवा नेता की राजनीति नहीं करती। लाखों कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को गिनाते हुए कहा कि जनता ने जितना मौका कांग्रेस को दिया यदि उतना मौका हमें मिलता तो निश्चित ही देश की तस्वीर कुछ और ही होती।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर और काशी क्षेत्र के पंचायत चुनाव के प्रभारी रामचंद्र मिश्र ने भी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
कार्यशाला में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, विनोद सोनकर, छोटेलाल खरवार, शंकर गिरी, सुजीत सिंह, सुशील सिंह, संतोष पांडेय, संजय भारद्वाज, छत्रपति सिंह, प्रमोद चौबे, भूपेश चौबे, नागेंद्र रघुवंशी, दीनानाथ भास्कर, महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित लगभग 500 पदाधिकारी मौजूद थे।