{"_id":"608bf23a8ebc3e591f496674","slug":"panchayat-elections-results-will-be-available-every-hour-bhadohi-news-vns5873735151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: हर घंटे मिलेगा परिणाम का रूझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: हर घंटे मिलेगा परिणाम का रूझान
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना में हर एक घंटे के बाद परिणामों का रुझान घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस क्रम में शनिवार को मतगणना शुरु होने के बाद सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य और सबसे अंत में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुई मतगणना का परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस दौरान दो शिफ्टों में होने वाली मतगणना में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक फिर रात आठ से लेकर सुबह आठ बजे तक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। यहां बता दें कि जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को 1889 बूथों पर जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 4570 पदों पर मतदान हुआ था। दो मई को होने वाली मतगणना करीब 24 घंटे से अधिक समय तक चलेगी। इसलिए दो शिफ्ट में मतगणना की जाएगी। मतगणना का रुझान पहले घंटे से आना शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा मतगणना का रुझान लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया जाएगा जबकि रिजल्ट आने पर उसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया जाएगा। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के रिजल्ट आने शुरू होंगे। इसके बाद बीडीसी और ग्राम प्रधान के मतगणना के परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहली शिफ्ट में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक अधिकतर सदस्य पदों के रिजल्ट आ जाएंगे जबकि बीडीसी और प्रधान की कुछ सीटें ही फाइनल हो पाएंगी। दूसरी शिफ्ट में रात आठ से सुबह आठ बजे तक सभी पदों प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य की गिनती पूरी हो जाएगी। ऐसा संभव नहीं हुआ और वोटों की गिनती बची, तो अगले दिन सुबह आठ बजे से तीसरे चरण की गिनती शुरू होगी। जिसमें पहले चरण के ही मतगणना कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा मतगणना स्थल पर उन्हीं एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोरोना जांच में पूरी तरह फिट होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि मतगणना की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 158 टेबल पर होने वाली मतगणना के लिए एक पर्यवेक्षक और चार सहायक लगाए गए हैं। करीब 900 पर्यवेक्षक और सहायक एक शिफ्ट में लगेंगे।