{"_id":"608afe418ebc3e4d1212e53f","slug":"panchayat-elections-preparation-for-counting-of-votes-intensified-bhadohi-news-vns5873524162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : मतगणना के लिए तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : मतगणना के लिए तैयारी तेज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में दो मई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 1110 मतदान कार्मिकों ने प्रपत्र पर मुहर लगवाया। प्रशिक्षण के पहले दिन बुधवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे तक पहुंचने की तैयारी कराई गई।
प्रशिक्षण प्रभारी जयकेश त्रिपाठी, एके चौरसिया की देखरेख में प्रशिक्षक राघवेंद्र पांडेय, गोपाल मिश्रा ने बताया कर्मियों को मतगणना के लिए प्रशिक्षित किया गया है। कर्मचारियों की मतगणना के लिए ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना कर्मियों को आई कार्ड के साथ हर हाल में सुबह सात बजे तक ड्यूटी वाले स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है। मतगणना परिसर में मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, पानी, पान, गुटखा, सिगरेट, शस्त्र आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ड्यूटी पत्र और आई कार्ड न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आई कार्ड लगाकर टेबल पर बैठेंगे। मतगणना कक्ष, टेबल की जानकारी डिस्प्ले से मिलेगी। मतगणना शुरू होने पर कोई बाहर नहीं निकल सकेगा। हालांकि विषम परिस्थितियों में आरओ की संस्तुति लेना अनिवार्य होगा। गणना चार्ट आरओ पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक चक्र में मतपेटी के साथ सभी पदों के लिए लेखा भाग-1 उपलब्ध कराया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार गणना पर्ची पर एजेंटों के हस्ताक्षर, ग्राम पंचायत के लिए प्रपत्र-44, ग्राम प्रधान के लिए प्रपत्र-45, बीडीसी के प्रपत्र-47, जिला पंचायत सदस्य के प्रपत्र-49 पर विवरण आरओ-एआरओ को उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कार्मिकों को आगाह किया कि मतपत्रों को रद्द करते समय ध्यान देना होगा कि सामने की ओर कोई निशान न हो। निशान किसी अन्य उपकरण से न लगे हों। निशान गलत स्थान पर लगे हैं अथवा दो से अधिक प्रत्याशियों के सामने निशान लगे होंगे तो मतपत्र रद्द माने जाएंगे। मतपत्र कटे-फटे नहीं होने चाहिए। चुनाव चिह्न को प्रभावित करने वाले निशान तथा सही तरीके से मतपत्र न जारी होने की दशा में मतपत्र रद्द होंगे। दो मई को प्रथम पाली में लगने वाले कार्मिक तीन मई को सुबह आठ से रात आठ बजे तक और द्वितीय पाली के कार्मिक रात आठ से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत के 26 वार्ड, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी, 6848 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 14329 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 11.10 लाख मतदाताओं ने 15 अप्रैल को मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग किया है। बैलेट बाक्स स्ट्रांग रूम में कड़े सुरक्षा पहरे में रखे गए हैं।