फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Palestine flag waved in Muharram procession, one arrested

Bhadohi News: मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, एक गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Palestine flag waved in Muharram procession, one arrested
औराई। कोतवाली क्षेत्र के माधोसिंह पश्चिम मोहल्ला में रविवार की रात मोहर्रम के पहले चांद की पहली तारीख पर एक जुलूस निकाला गया। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति निकाले गए इस जुलूस में कुछ युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा भी लहराया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम माधोसिंह पश्चिम मोहाल में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था। बताया जा रहा है कि जुलूस में कुछ युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराने लगे। रविवार की शाम जब मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बादशाह उर्फ साहिल निवासी घाटमपुर और मोहम्मद गोरख निवासी भमौंरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद दो युवकों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला प्रायोजित था या कुछ और। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed