फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Painting in the exhibition praised

प्रदर्शनी में चित्रकला को सराहा

Sat, 20 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 20 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Painting in the exhibition praised
 प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ.श्रीनिवास पांडेय ने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद चित्रकला के छात्र कलाकारों के कैनवास पर उकेरे कलाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन


कला की प्रस्तुति देख उन्होंने छात्र कलाकारों के प्रयास की लोगों ने सराहना की।
डॉ.पांडेय ने कहा कि रंग तरंगो के माध्यम से सामाजिक रिश्तों में जकड़े स्त्री-पुरूष के ताने-बानों का आभास हुआ।

वास्तव में मानव जीवन की पूर्णता प्रकृति के साथ हो पाती है। प्रकृति के इतर हम अपने को आनंदों से वंचित रखने का प्रयास करते हैं।

प्रदर्शनी में जीवन के विविध आयाम परिलक्षित कराए गए हैं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. सविता भारद्वाज ने प्रदर्शनी पर अप्रतिम,अलौकिक  जैसे शब्द से भाव व्यक्त की।
विज्ञापन


 कहा कि प्रदर्शनी में चिंतन, चेतना समाहित है। डॉ.चंद्र प्रकाश ने कहा कि कला के माध्यम से जीवन कैसे रंग भरती है, देखने को मिला।

 डॉ. भारतेंदु द्विवेदी ने कहा कि प्रदर्शनी से सांस्कृतिक विरासत के नए आयामों को रेखांकित किया है। विभागाध्यक्ष डॉ.रोशन प्रसाद ने छात्रों संग प्रदर्शनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ.जेपी मिश्र, डॉ.डीएन सिंह, डॉ.आलिया रिफत, डॉ.महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. दीप नारायण, डॉ.आरआर यादव, राज कुमार श्रीवास्तव, डॉ.सविता श्रीवास्तव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed