फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Painful accident in bhadohi head separated from torso father distraught after seeing dead body railway track

UP: दर्दनाक...धड़ से अलग हुआ सिर, रेलवे ट्रैक पर बेटे की लाश देख पिता बदहवास; शादी के बाद चली गई थी पत्नी

Wed, 03 Dec 2025 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 09:59 PM IST
सार

यूपी के भदोही जिले में ट्रेक की चपेट में आने से युवक की माैत हो गई। उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। खोजते हुए पिता जब रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो बेटे की लाश देख वह बदहवास हो गया।

विज्ञापन
Painful accident in bhadohi head separated from torso father distraught after seeing dead body railway track
हादसे के बाद माैके पर माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Bhadohi News: औराई कोतवाली के माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह गांव-गांव और बाजारों में घूम कर बैग, पैंट और कोट की चेन बनाता था। 

विज्ञापन


उन्नाव जिले के बिहार निवासी राधेश्याम बेड़ीया अपनी पत्नी सरस्वती और बड़े लड़के प्रेमसागर (40) के साथ पुरुषोत्तमपुर में एक किराए के मकान में रहकर गांव और बाजार में घूम कर बैग व पैंट जैकेट के चैन की रिपेयरिंग करते हैं। बुधवार को प्रेम सागर चैन खरीदने के लिए मिर्जापुर गया था। 
विज्ञापन


माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर जैसे ही पहुंचा गेट बंद था। वह वाहन से उतरकर रेलवे फाटक पार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी जा रही विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जहां उसके चिथड़े उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय दूसरे ट्रैक पर सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस भी पहुंची और दोनों ट्रेनों के पास हो जाने के बाद प्रेमसागर का कटा हुआ धड़ रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। 


इस बीच, उसके पिता राधे श्याम माधोसिंह रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंचे। जहां भीड़ देखकर उन्हें देखा तो बेटे का धड़ देखकर बदहवास हो गए। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राधेश्याम बेड़िया के पास छह बच्चे हैं। मृतक प्रेमसागर की 18 साल पहले शादी भी हुई थी, लेकिन पत्नी कुछ दिनों के बाद उसे छोड़कर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed