फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ownership Scheme: House documents will be distributed in 320 Gram Panchayats today

स्वामित्व योजना : 320 ग्राम पंचायतों में आज बंटेगी घरौनी

Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ownership Scheme: House documents will be distributed in 320 Gram Panchayats today
ज्ञानपुर। स्वामित्व योजना के तहत 320 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को घरौनी मिलेगा। शासन के निर्देश पर राजस्व एवं पंचायत राज विभाग ने तैयारी को पूर्ण कर लिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट, तीनों तहसील और छह ब्लॉकों में अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने आबादी और ग्राम समाज की अन्य भूमि पर आवास तैयार कर जीविकोपार्जन कर रहे लोगों को उस भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व योजना करीब तीन साल पहले शुरू की। ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसीलों में ड्रोन से सर्वे के बाद राजस्व विभाग ने घरौनी को तैयार किया। शुरूआत में गिने-चुने गावों में ही इसका वितरण हो सका। 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिल्ली और लखनऊ से घरौनी वितरण का शुभारंभ करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिले में ज्ञानपुर, भदोही, औराई तहसील, छह ब्लॉक और कलेक्ट्रेट परिसर में घरौनी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर तहसीलों और ब्लॉकों में अधिकारियों की टीम लगाई गई है। कुल 320 ग्राम पंचायतों के 432 राजस्व गांव के किसानों को लाभ दिया जाएगा। अभोली ब्लॉक के 36, औराई के 85, भदोही के 61, डीघ के 42, ज्ञानपुर के 52 और सुरियावां ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि कुल 320 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को 27 दिसंबर को घरौनी का वितरण होना है। ब्लॉक, तहसील और कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed