फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Outrage over power crisis; supply to six feeders halted for three hours.

Bhadohi News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, तीन घंटे तक रोकी छह फीडरों की आपूर्ति

Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Outrage over power crisis; supply to six feeders halted for three hours.
गोपीगंज विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
कौलापुर। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। त्रिभुवनपुर फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों के लोगों ने सुबह नौ बजे गिराईं स्थित विद्युत उपकेंद्र गोपीगंज पहुंचकर प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने छह फीडरों की आपूर्ति ठप करा दी। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विद्युत निगम के अधिकारियों के समझाने पर दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

गोपीगंज विद्युत उपकेंद्र से कोइरौना, त्रिभुवनपुर समेत छह फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है। बीते एक महीने से त्रिभुवनपुर फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब हो गई है। ट्रिपिंग, अघोषित कटौती के कारण मुश्किल से तीन घंटे बिजली मिल रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से की, लेकिन सुधार नहीं हुआ। रविवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने गोपीगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र के सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। प्रदर्शनकारियों ने पावर हाउस के कमरे में ताला भी जड़ दिया। इससे करीब तीन घंटे तक सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए विभागीय अधिकारियों को बुलाया। इसके बाद एसडीओ धीरज मिश्रा और जेई दीपक पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोड का विभाजन कर समस्या का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजने की बात कही। उसी दौरान सभी छह फीडरों की बिजली बंद रहने से अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता भी उपकेंद्र पहुंच गए। बिजली चालू कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। उपकेंद्र की चाबी नहीं मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जोधा, राहुल, राजेश, रोहित, संदीप तिवारी, चंद्र कुमार पांडे, विपिन पांडे, मंगल, लैला उपाध्याय, विपिन पांडेय, बिंदु दुबे, आदेश उपाध्याय, दिगंबर, हिमांशु उपाध्याय, अखिलेश बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed