{"_id":"695d6ca459f0aef144065764","slug":"out-of-36-only-seven-colonizers-obtained-permission-while-25-are-establishing-colonies-without-any-map-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-137187-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 36 में से सिर्फ सात कॉलोनाइजरों ने ली अनुमति, 25 बिना नक्शे के ही बसा रहे कॉलाेनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 36 में से सिर्फ सात कॉलोनाइजरों ने ली अनुमति, 25 बिना नक्शे के ही बसा रहे कॉलाेनियां
विज्ञापन
सर्रोई में अवैध प्लाटिंग जमींदोज करता बीडा का बुलडोजर। स्रोत- संवाद
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के परिक्षेत्र में अवैध कॉलोनियों बसाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस काम में जनपद के 36 कॉलोनाइजर लगे हैं। इसमें से सात कॉलोनाइजरों ने बीडा से नक्शा पास कराया है। जबकि 25 कॉलोनियां बिना नक्शे के ही बसायी जा रही है। इन अवैध कॉलोनियों पर बीडा की नजर पड़ी तो कार्रवाई करते हुए बीते सात दिनों में चार अवैध कॉलोनियों के ले-आउट को बीडा ने ध्वस्त किया है। इसके साथ ही 25 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया है। इनको नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। यदि ये 10 दिन में जवाब नहीं देंगे तो बीडा आगे की कार्रवाई करके तीन महीने में अवैध निर्माण को ध्वस्त करेगी।
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना भदोही कालीन क्षेत्र के औद्योगिक एवं नगरीय नियोजित विकास के साथ कालीन बुनकरों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने और कालीन निर्यात को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। बीडा का परिक्षेत्र भदोही नगर और उसके परिधि क्षेत्र के आठ किलोमीटर के दायरे में फैला है। इसमें 314 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 340 राजस्व गांव शामिल हैं। बीडा परिक्षेत्र में भवन या प्लॉट या किसी अन्य संरचना के निर्माण के लिए अनुमति लेने के साथ-साथ नक्शा पास कराना अनिवार्य है। बावजूद कुछ क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए ही अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं।
चार महीने में बीडा ने चिह्नित किए 25 अवैध कॉलोनियां
बीडा ने बीते चार महीने में 25 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया है। जिसे बिना विकसित किए ही लोगों को बेचा दिया गया है। जांच में पता चला कि कॉलोनाइजरों ने इन कॉलोनियों को बसाने के लिए नक्शा भी नहीं पास कराया है। सोमवार को इसी तरह की तीन अवैध कॉलोनियों में प्लॉटिंग ले-आउट को बीडा ने ध्वस्त किया है। ये तीनों ले-आउट 9200 वर्ग मीटर के थे। इसमें कई प्लॉट बिक चुके हैं। बीते दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी एक अवैध कॉलोनी में बीडा का बुलडोजर गरजा था। बीडा जुलाई-अगस्त महीने से ही अवैध कॉलोनियों का चिह्नांकन कर रही है।
विज्ञापन
चार महीने में 230 भवन स्वामियों को नोटिस जारी
बीडा ने परिक्षेत्र में होने वाले अवैध निर्माण के लिए बीते चार महीने में 230 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। इसमें कुछ लोगों ने बीडा कार्यालय में उपस्थित होकर नोटिस का जवाब दे दिए हैं। जो लोग नोटिस का जवाब नहीं दिए हैं, उनको बीडा रिमांइडर नोटिस भेज रहा है। इसके बाद भी वे उपस्थित नहीं होते हैं तो बीडा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
वर्जन
बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी बसाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। जिनको पहले नोटिस जारी किया गया था और वे उपस्थित नहीं हुए उनके प्लॉट पर ध्वस्तीकरण के साथ-साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मांगा गया है। यदि ये जवाब नहीं देते हैं या कमियों को ठीक नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में लगभग तीन महीने का समय लगता है। - शैलेष कुमार, जिलाधिकारी।