फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Out of 26 Ayurveda hospitals, 25 do not have a single bed for admitting patients.

Bhadohi News: 26 में से 25 आयुर्वेद अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए एक भी बेड नहीं

Sat, 10 Oct 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Out of 26 Ayurveda hospitals, 25 do not have a single bed for admitting patients.
घोसिया आयुर्वेद अस्पताल के सामने किया गया अतिक्रमण। संवाद
कोविड-19 महामारी के बाद लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार भी इसके प्रचार-प्रसार पर लाखों रुपये हर साल खर्च कर रही है। इसके बाद भी आयुर्वेद अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में 26 अस्पताल है, इसमें से 25 के पास एक भी बेड नहीं है। नौ हेल्थ वेलनेस सेंटर है।
जिले की घोसिया आयुर्वेद अस्पताल में 25 बेड है, लेकिन कहीं भी मरीज को भर्ती करने की सुविधा नहीं है। अस्पतालों में रोजाना करीब 500 लोगों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

अब तक एक भी मरीज भर्ती नहीं है। इसका मुख्य कारण है कि 25 अस्पतालों के पास एक भी बेड नहीं है, जहां बेड है, वहां पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं है।
इन अस्पतालों पर मरीज आते हैं, दवा लेकर चले जाते हैं। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट है, बोर्ड है, लेकिन मरीज को लेटने के लिए एक भी बेड नहीं है।
इसकी मांग शासन से की जा चुकी है। बार्ड बॉय, चौकीदार की कमी है।
जरुरत चार की, एक भी बेड नहीं : हर अस्पताल पर कम से कम चार बेड होने चाहिए। लेकिन यहां पर एक बेड नहीं है। घोसिया में 25 बेड है। यहां सुविधा भगवान भरोसे है। मरीज को दवा देकर तुरंत घर भेज दिया जाता है, जिससे पूर्णकालिक उपचार संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा मरीज आने से पहले सोचते हैं। यह स्थिति आयुर्वेदिक अस्पतालों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed