{"_id":"5e13802f8ebc3e87ab49243b","slug":"opposition-to-increase-the-scope-of-the-municipality-bhadohi-news-vns50365895","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायरा बढ़ाने का कई गावों के लोगों के किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायरा बढ़ाने का कई गावों के लोगों के किया विरोध
विज्ञापन
भदोही। भदोही ब्लॉक के 42 गांवों को मिलाकर भदोही नगर पालिका परिषद का दायरा बढ़ाने के विरोध में धीरे-धीरे लोग सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पालिका का दायरा उतना ही बढ़ाया जाना चाहिए, जितना वह समुचित विकास कर सके। आपत्ति जताने वाले ग्रामीणों का मानना है कि भदोही पालिका सीमा में शामिल किए जाने के बाद उन पर टैक्स भार तो बढ़ जाएगा लेकिन विकास के नाम पर शून्य हो जाएंगे।
ग्राम कुकरौठी के पूर्व प्रधान काशीनाथ और गोपीनाथ ने समाचारग पत्रों में छपे सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को भेजी है। पूर्व प्रधान ने कहा कि कुकरौठी, अभयनपुर, अमहदपुर फुलवरिया आदि का काफी हिस्सा पहले ही भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ले चुका है। गांवों का विकास बीडा ने अपने हाथ में ले ली है। ऐसे में इन गावों को भदोही नगर पालिका में शामिल किए जाने का तुक नहीं बनता है। विरोध व्यक्त करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से 15 किमी तक दूर के गांवों को भी भदोही नगर पालिका में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है उससे साफ है इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया है।
इसी प्रकार से ग्राम लखनपुर अभयनपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित पत्र जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के माध्यम से प्रमुख सचिव नगर विकास को भेज कर आपत्ती जताई है। प्रधान शीतला प्रसाद ने कहा कि यह समायोजन ग्राम हित में नहीं है। इससे ग्रामसभाओं का अधिकार छीनने का कुचक्र है। उन्होने आपत्ति में यह भी कहा है कि अब तक पालिका अपने 25 वार्डों में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंचा सका है तो हमारे गांवों का विकास कहां से हो पाएगा।