फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only nine out of 67 cases were resolved on the spot during Samadhan Diwas.

Bhadohi News: समाधान दिवस में 67 में से सिर्फ नौ मामले ही माैके पर सुलझे

Sat, 22 Feb 2025 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Only nine out of 67 cases were resolved on the spot during Samadhan Diwas.
जिले के नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दाैरान 67 मामले आए, जिसमें से नौ मामलों का माैके पर निस्तारण हो सका। यह सभी पुलिस से जुड़े मामले रहे।
विज्ञापन

राजस्व के मामलों के टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ज्ञानपुर में शिकायतें सुनीं।
जिले में राजस्व के बढ़ते मामले जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं। लगातार बढ़ती शिकायतों के कारण मामलों का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता।
विज्ञापन

शनिवार को जिन 58 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। वे सभी राजस्व से जुड़े रहे। एसपी और एसडीएम ज्ञानपुर अरूण गिरी ने ज्ञानपुर में समस्याएं सुनीं। जहां आए 10 मामलों में चार का निस्तारण हुआ। यह सभी पुलिस के जुड़े मामले रहे। इसी तरह ऊंज कोतवाली में एक मामला आया। उसका निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भदोही कोतवाली पर 12 मामले आए थे। एक भी निस्तारित नहीं हुआ। एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी लोगों की समस्या सुनी। दुर्गागंज में प्रभारी तहसीलदार प्रतीक्षा मौर्य पहुंचे। दो प्रार्थना पत्र आए थे।

दोनों के राजस्व से जुड़े रहे। निस्तारण नहीं हो सका। सुरियावां में 12 मामले आए जो राजस्व से जुड़े रहे। एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। भदोही तहसीलदार संजय कुमार, सीओ अशोक कुमार मिश्र, संतोष राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed