{"_id":"6419ff37632f225ec80b3864","slug":"only-9-hours-supply-in-72-hours-bhadohi-news-c-20-1-114867-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 72 घंटे में सिर्फ नौ घंटे आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 72 घंटे में सिर्फ नौ घंटे आपूर्ति
विज्ञापन
सुरियावां। स्थानीय उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों से पिछले तीन दिन में केवल नौ घंटे विद्युत आपूर्ति हुई है। उपकेंद्र में आई समस्या के कारण इससे जुड़े हरिहरपुर, सुरियावां टाउन, सरायकंसराय, सुरियावां आंशिक फीडर से जुड़े लगभग 150 गांवों के लोग तीन दिन से परेशान हें। लोगों ने जल्द समस्या दूर न होने आंदोलन करेंगे। सुरियावां उपकेंद्र से चार फीडर हरिहरपुर, सुरियावां टाउन, सरायकंसराय, सुरियावां आंशिक दुर्गागंज संचालित होते हैं। इन फीडरों से लगभग डेढ़ सौ गांव जुड़े हैं। उपकेंद्र से 18 मार्च से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई तो अभी तक ठीक नहीं हो सकी। 72 घंटे में मात्र नौ घंटे छिटपुट तरीके से विद्युत आपूर्ति हो सकी है। इससे लोग न पानी की टंकियां भर पा रहे हैं और न ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों को चार्ज कर सके हैँ। 18 मार्च से सुरियावां उपकेंद्र से लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या है। इसको लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सुरियावां क्षेत्र में उपकेंद्र मोढ़, करियांव और सुरियावां के लिए बनी हाईटेंशन लाइन की गड़बड़ी परेशानी बढ़ा रही है। दो दिन से कभी सुरियावां तो कभी मोढ़ उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन बीच-बीच में जवाब देकर फीडरों का ब्रेकडाउन कर दिया है। अनुरक्षण संस्था के साथ विभागीय टीम ने मंगलवार दोपहर तक हाईटेंशन लाइन की गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु की है। सुरियावां नगर निवासी शेषधर गुप्ता, अश्वनी साहू, जतन गुप्ता, लवकेश, रवि, अंकित व मदन सहित अन्य ने बताया कि शिकायत करने पर अधिकारी-कर्मचारी हाईटेंशन लाइन में गड़बड़ी की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से हाथ खींच ले रहे हैं। सुरियावां क्षेत्र के दर्जनों सीमावर्ती गांवों के लोग भी बिजली न रहने से परेशान हैं। चेतावनी दी कि इस दुर्व्यवस्था को जल्द ठीक नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन