फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only 68 out of 546 villages applied, notice sent to four ADOs

Bhadohi News: पोषाहार के लाभार्थियों का एसडीएम ने दर्ज किया बयान

Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Only 68 out of 546 villages applied, notice sent to four ADOs
कौलापुर। ज्ञानपुर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र गहरपुर में घुनी दाल और एक्सपायर्ड तेल वितरण मामले की जांच तेज हो गई है। जांच अधिकारी एसडीएम न्यायिक शिवप्रकाश यादव ने बृहस्पतिवार शाम को गांव पहुंचकर लाभार्थियों के बयान दर्ज किए। दलित बस्ती की लाभार्थियों ने घुनी दाल और एक्सपायर्ड तेल दिखाए। कुपोषण खत्म करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती, धात्री और छह साल से छोटे बच्चों के लिए हर महीने पोषाहार दिया जाता है। इसमें चना, दाल और मीठा तेल भी शामिल है। गत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र गहरपुर में लाभार्थियों को घुनी हुई दाल का वितरण कर दिया गया था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई तो डीएम ने डीपीओ को जांच अधिकारी बनाया। इसमें डीपीओ ने शिकायत को ही फर्जी बता दिया। इस पर डीएम संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने प्रकरण की गहराई से जांच के लिए एसडीएम न्यायिक शिवप्रकाश यादव को नामित किया। बुधवार को मामले में जहां शिकायतकर्ता का बयान लिया गया, वहीं बृहस्पतिवार शाम को एसडीएम ने गांव में पहुंचकर लाभार्थियों से बात की। एसडीएम ने बताया कि जांच चल रही है। दो दिन में रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर घुनी दाल और एक्सपायर्ड मीठा तेल वितरित करने का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक यह मामला पहुंच गया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि यह घटना निंदनीय है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सड़ा आहार दिया जाएगा तो उनका स्वास्थ्य खराब होगा। भ्रष्टाचार के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण को पूर्व मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed