फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Onkarnath will remain the president, Tanveer will be the vice president

ओंकारनाथ ही रहेंगे अध्यक्ष, तनवीर को उपाध्यक्ष की कमान

Sat, 26 Sep 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Onkarnath will remain the president, Tanveer will be the vice president
वार्षिक साधारण सभा में सदन को संबोधित करते नए अध्यक्ष ओएन मिश्र। - फोटो : BHADOHI
भदोही। आल इंडिया कार्पेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के अध्यक्ष ओएन मिश्र को दो और वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर काबिज रखा गया है। तनवीर हुसैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में शनिवार को हुए 60वीं वार्षिक साधारण सभा में संस्था का वार्षिक बजट पास करने के अलावा अगले दो वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एकमा देश के कालीन निर्माताओं और निर्यातकों की सबसे बड़ी संस्था है। कालीन उद्यमियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले संस्था का चुनाव दो वर्ष के लिए होता है। ओएन मिश्र का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को वार्षिक साधारण सभा में हुए चुनाव में सर्वसम्मत से उन्हें पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वार्षिक बजट पर चर्चा के साथ निवर्तमान मानद सचिव हाजी शहिद हुसैन ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद चुनाव के लिए पांच पूर्व अध्यक्षों के पैनल का गठन किया गया। जिसमें हाजी शौकत अली, राजाराम गुप्ता, विनय कपूर, पीसी जायसवाल, गुलामन अंसारी रहे। पैनल को सर्वसम्मत से पदाधिकारियों के चयन के लिए अधिकृत किया गया। पैनल के सदस्यों ने दो घंटे के चर्चा के बाद पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा असलम महबूब को मानद सचिव, राजकुमार बोथरा को मानद संयुक्त सचिव, जयप्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वार्षिक बजट भी सर्वसम्मत से पारित कर दिया गया। बैठक में ओएन मिश्र बच्चा, शिवसागर तिवारी, पीयूष बरनवाल, इंतखाब वजीरी, इस्तीयाक खां, हाजी अब्दुल बारी, विधान यादव, शाहिद जमाल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed