{"_id":"6ab2dc1a2f458474e70379b7","slug":"one-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-sending-abroad-fir-registered-bhadohi-news-c-295-1-mau1002-152405-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव मुसर्रत की शिकायत व एसपी के आदेश पर रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी शाह मोहम्मदपुर निवासी मुहम्मद अलकमा, मुहम्मद अल्तमश, शबनम और तुफैल ने उनके बेटे को सऊदी अरब में अच्छी कंपनी में नौकरी, अच्छी सैलरी और वीजा दिलाने का लालच दिया।
झांसे में आकर मुसर्रत ने जमा पूंजी से ऑनलाइन माध्यम से कई बार में 60 हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजवा दिया। 20 नवंबर 2025 तक वीजा और हवाई जहाज का टिकट देने का वादा किया था, लेकिन समय पूरा होने पर वे टालमटोल करने लगे। जब मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई तो थाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके तहत आरोपियों ने 27 दिसंबर 2025 तक 60 हजार रुपये लौटाने का वादा किया था।
कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद