फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One killed, three injured in road accident

Bhadohi News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accident
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग के मोरवा पुल पर बुधवार की देर रात चारपहिया वाहन ने दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी। इसमें घसकरी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। चौरी के चकभुईधर निवासी शनि अंसारी (23) और काजू अंसारी (22) बुधवार की रात मोटरसाइकिल से भदोही जा रहे थे। जैसे ही मोरवा पुल पर पहुचे पिकअप ने टक्कर मार दी। इसी दौरान लठिया से घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार पंचदेव उर्फ पंचू (27) निवासी घसकरी औराई, अच्छेलाल गौतम (25) निवासी करियावं को भी पिकअप से टक्कर लग गई। वे दोनों भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने पंचदेव उर्फ पंचू निवासी घसकरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शनि अंसारी निवासी चकभुईधर को हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर किया गया। भदोही कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed