फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   one dead in road accident other injurd

बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Tue, 17 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident other injurd
गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर नरउर के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर मे एक युवक की जहां मौत हो गई है वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को मिर्जापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर गांव निवासी स्व.मुन्नू यादव का 20 वर्षीय पुत्र बबलू गांव के एक युवक को बाईक पर साथ लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। जब वह नरउर में ढाबा के पास पहुंचा था तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से से टकरा कर गया। बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ बैठा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक का उपचार मिर्जापुर के अस्पताल में हो रहा है। ग्राम प्रधान संजय सरोज ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। बताया कि मृतक के माता पिता नही हैं। वह चार भाइयो मे तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed