फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One body was found hanging at his in-laws' house, and the other in the absence of his wife.

Bhadohi News: एक का ससुराल में और दूसरे का पत्नी की गैरमौजूदगी में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
One body was found hanging at his in-laws' house, and the other in the absence of his wife.
लालगंज बाजार निवासी धनंजय की फाइल फोटो- स्रोत- परिवार
जमालपुर/लालगंज। जमालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदावल स्थित गोविंदपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात ससुराल आए युवक प्रकाश पटेल (35) का शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका शव मिला। वहीं दूसरी ओर लालगंज बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू (26) का शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। धनंजय की पत्नी मायके गई थी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पत्नी ने हत्या का फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद प्रकाश के छोटे भाई ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरईया निवासी प्रकाश पटेल पुत्र लल्लू बृहस्पतिवार को पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल गोविंदपुर आया था। शुक्रवार सुबह शव घर की खिड़की के पास फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

छोटे भाई विकास पटेल ने बताया कि बताया कि प्रकाश की शादी प्रियंका से हुई थी। तीन महीने पूर्व प्रियंका अपने पुत्र आर्यन और पुत्री आस्था को लेकर नाराज होकर मायके गोविंदपुर चली आई थी। पत्नी और बच्चों का हालचाल लेने के लिए प्रकाश गोविंदपुर आया था। आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को खिड़की के पास फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से मां प्रभा का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
---------------------------
धनंजय की पत्नी ने फंदे से लटका कर हत्या करने का लगाया आरोप
लालगंज। बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू (26) का शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी प्रीति ने हत्या का फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। धनंजय चार भाई में तीसरे नंबर पर था। तीन भाई रहकर रहते हैं। घर पर धनंजय पत्नी प्रीति और दो बेटियों के साथ रहता था। 14 जून को पत्नी मांगलिक कार्यक्रम में मायके गई थी। सुबह धनंजय का शव घर के कमरे में लोहे के रॉड पर रुमाल के सहारे फंदे से लटकता मिला। दरवाजा खुला था। सूचना मिलने पर भाई गुड्डू पहुंचा। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि रात को दोस्तों के साथ पार्टी किए थे। उन लोगों ने ही हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि फंदे से लटककर युवक की मौत हो गई। जांच की जा रही है।

00000000000000000000000000
विवाद में जहर खाने और फंदे पर लटकने की घटनाएं बढ़ी
जिले में पिछले एक सप्ताह में विवाद होने पर जहर खाने और फंदे पर लटकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक सप्ताह में जहर खाने के 10 तो फंदे पर लटकने के आठ मामले आए हैं। फंदे पर लटककर जान देने के मामले शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दोनों में मिले हैं। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डाॅ. राहुल सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में मूड स्विंग के चलते लोग छोटी बात व विवाद पर यह कदम उठा लेते हैं।
00000000000000
केस 1
पत्नी की विदाई ना होने पर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
15 जून को कछवां थाना क्षेत्र के पीरखां वार्ड निवासी अर्जुन उर्फ मोलू (35) वाराणसी के लोहता थाना के बखरियां गांव स्थित ससुराल से पत्नी की विदाई न होने प्रयागराज-वाराणसी रेलवे ट्रैक कुरैता गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया।
विवाद से तंग आकर युवक ने फंदे से लटककर दी जान
13 जून को राजगढ़ थाना क्षेत्र के बगौड़ा गांव में पत्नी से विवाद के कारण नितेश (30) ने घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दिया।

लालगंज बाजार निवासी धनंजय की फाइल फोटो- स्रोत- परिवार

लालगंज बाजार निवासी धनंजय की फाइल फोटो- स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed