फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the first day of Sawan, devotees thronged the Shiva temples, grand decorations were done

Bhadohi News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, हुआ भव्य शृंगार

Sat, 12 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, devotees thronged the Shiva temples, grand decorations were done
ज्ञानपुर। सावन मास की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन करने पहुंचे।
विज्ञापन

मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। जनपद के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। ज्ञानपुर में बाबा हरिहरनाथ, गोपीगंज में बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वारनाथ मंदिर, बाबा सेमराधनाथ धाम पर सावन के पहले दिन भोर में 4.30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि शिवलिंग पर बिल्व पत्र के साथ जलाभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। सावन में नियमित शिव की पूजा करनी चाहिए। इससे सारे कष्ट दूर होते हैं। शाम को जनपद के सभी मंदिरों में भगवान शिव का शृंगार किया गया। शंख, करतल, ढोल, तासा से महादेव की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed